मऊ, दिसम्बर 30 -- मऊ, संवाददाता। जिले में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। बीते कई दिनों से सुबह और देर शाम छाए रहने वाले कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ट्रेनें का समय भी गड़बढ़ा गया है। ठंड और नमी के इस मौसम का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, जिसके चलते जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह जनपद में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ठंडी हवा चलने से लोगों को गलन भी झेलनी पड़ रही है। सुबह वातावरण में हल्का कोहरा तो था पर आठ बजे तक छट गया। लेकिन बदरी छाई हुई है और सर्द हवा चल रही है। लगातार तीसरे दिन सूरज के दर्शन न होने से सर्दी कम नहीं हुई तो लोगों को घरों में ही है। सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.