बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- शीतलहर शुरू हो रही है। धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। इससे जिले में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह के समय धुंध छा रही है। रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अब शुक्रवार को सुबह गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ा। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। जनपद में तेज ठंड का आगाज शुरू हो गया है। चार दिनों में गलन का असर बढ़ गया है। मौसम में बदलाव के चलते लगातार ठंड बढ़ रही है। इसके साथ ही गलन के चलते हाथ पैर भी सुन्न हो रहे हैं। जिससे लोगों को तेज ठंड का अहसास होने लगा है। अब शुक्रवार को सुबह से ही कपकपी छुड़ाने वाली वाली ठंड महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर के समय ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.