अमरोहा, दिसम्बर 27 -- शनिवार सुबह भी जिले में सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में घना कोहरा और बादल छाए रहे। शीतलहर के चलते लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। गर्म कपड़ों से शरीर ढंकने के बाद भी राहत नहीं मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह भी जिले में कड़ाके की ठंड का असर बना रहा। हाईवे पर कोहरे की घनी चादर तनी रही। आबादी वाले इलाकों से इतर अन्य क्षेत्रों में दूर-दूर तक कोहरा ही नजर आया। वाहन चालक हेडलाइट का सहारा लेकर आगे बढ़े। सर्द हवा और गलन से लोग ठिठुरते रहे। सड़कों पर भीड़ भी कम नजर आई। अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रविवार को भी मौसम ठंडा रहने की संभावना है। प्रशासन ने विभिन्न स्थान पर अलाव जलाने के निर्देश जारी किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.