महाराजगंज, दिसम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 26 व 27 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए है। विद्यालयों में कार्यरत समस्त शैक्षिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को पूरा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.