कौशाम्बी, जनवरी 11 -- दिसंबर माह की 20 तारीख से शीतलहर व ठंड के प्रकोप से कांप रहे दोआबावासियों को फिलहाल दिन की ठंडक से राहत मिल गई है। तल्ख धूप होने से जहां जनजीवन सामान्य होने लगा वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्यों में तेजी आने लगी है। यूं कहें कि धूप होने से अब लोगों को दिन में हाड़कंपाऊ ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि ठंड अभी है लेकिन कंपकंपी से राहत देने वाली ठंड है। दिसंबर से शुरू हुई कड़ाके की ठंड जनवरी माह की नौ तरीख तक जिलेवासियों के लिए जानलेवा साबित होने लगी थी। दिन में धूप न निकलने से तापमान जहां दस से बारह डिग्री सेल्सियस के आस-पास मंडराता रहता था वहीं चार बजे के बाद से तेजी से लुढ़कते हुए सात तक पहुंच जा रहा था। दिन-रात पड़ रही कड़ाके की ठंड से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा था, वहीं पशुओं के दूध पर भी इसका असर पड़ने लगा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.