बांका, दिसम्बर 18 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार की सुबह से ही आसमान में घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण ठंड में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। घने कोहरे और सर्द हवाओं का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ता नजर आ रहा है। खासकर दलहन, तिलहन और आलू की फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार नमी और कम तापमान से फसलों में रोग लगने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में कामकाज भी प्रभावित हुआ है।वहीं, ठंड और कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी गई। विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.