रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, संवाददाता। राजधानी में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है। शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लेकिन, रांची के अधिकांश स्कूलों में अभी तक समय में बदलाव नहीं किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें सुबह-सुबह बर्फीली हवा और कोहरे के बीच स्कूल के लिए निकलना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि कई जगहों पर बच्चे सुबह 6 बजे ही बस स्टॉप पर खड़े हो जाते हैं। तापमान में गिरावट के बीच हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं, लेकिन स्कूल बस के आने तक उनके पास इंतजार के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। कई स्कूलों में केजी और प्रेप के बच्चों को भी उसी कठोर मॉर्निंग शिफ्ट में भेजना पड़ रहा है। इससे नन्हे बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है। सुबह में ठंड से घरों से निकलना मुश्किल सुबह की हवा में नमी और तेज़ ठंड के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.