शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- बढ़ती ठंड को देखते हुए तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बसुलिया और तिउलक में रविवार को जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हिस्सा लिया। मंत्री ने ग्राम प्रधानों के माध्यम से कुल 400 पात्र और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। कंबल पाकर ग्रामीणों ने मंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.