आगरा, दिसम्बर 19 -- आगरा में बढ़ती सर्दी के बीच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके पांडेय ने पशु पालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शीतलहर शुरू हो गई है। ऐसे में पशु पालक अपने पशुओं को ठंड से बचाने की समुचित व्यवस्था करें। ठंड से पशु-पक्षियों के शरीर का तापमान कम होने पर दिक्कत होती है। दुग्ध उत्पादन में कमी आ सकती है। प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। गंभीर मामलों में मृत्यु तक हो सकती है। ऐसे में पशुपालक रात में पशु आवास को सभी तरफ से ढककर रखें। ताकि, ठंडी हवा अंदर न आए। पशुओं को गर्म कपड़े या जूट के बोरे से ढकें, संतुलित आहार बढ़ाएं, जिसमें गन्ने का चारा, हरा चारा के साथ भूसा-पराली, सरसों-मूंगफली की खल और गुड़ शमिल करें। सूर्य प्रकाश वाले शेड बनाएं और दिन में पशुओं को धूप में बांधें। इसके साथ ही नवजात शिशुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.