सहरसा, जनवरी 1 -- सोनवर्षा राज।थाना क्षेत्र में बीते तीन दिनों के अंदर विभिन्न गांव और टोले से अज्ञात चोरों ने कई ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। चोर ई - रिक्शा चुराकर सुनसान स्थान पर उसकी चारों बैटरियां निकाल लेते हैं और रिक्शा वहीं छोड़ देते हैं। नगर क्षेत्र के कॉलेज गेट सोहा वार्ड नंबर चार निवासी टुनटुन रजक का ई - रिक्शा सोमवार रात दरवाजे से चोरी हो गया। सुबह खोजने पर रिक्शा मनौरी चौक के पास मिला, लेकिन बैटरियां गायब थीं। इसी तरह मनौरी गांव वार्ड नंबर सात निवासी शिव यादव तथा देहद पंचायत के बेहट गांव निवासी विलास साह भी इसी चोरी का शिकार बने। तीनों परिवार ई-रिक्शा चलाकर ही अपनी रोजी - रोटी चलाते थे। एक ई-रिक्शा में चार बैटरियां लगती हैं, जिनकी कीमत करीब पैंतालीस हजार रुपये होती है। बैटरी चोरी के बाद पीड़ित परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.