सुल्तानपुर, जनवरी 1 -- अखण्डनगर, सुलतानपुर। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम पंचायत पतार खास में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया। जय सती माता ग्राम पंचायत पतार खास, अखण्डनगर में ग्राम प्रधान अमित कुमार पाण्डेय के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों को नि:शुल्क कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधान अमित पाण्डेय द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कंबल वितरण कर शुभारंभ किया। आयोजन ग्राम प्रधान के आवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.