चंदौली, दिसम्बर 28 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शनिवार को मौसम का रुख और खराब हो गया। सुबह से शाम तक धुंधा बना रहा। न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवा और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में एक घंटे के लिए हल्की धूप निकली लेकिन वह भी बफीर्ली हवा के आगे बेअसर रही। राहगीर, कामगार, यात्री परेशान दिखे। दिनभर लोग गलन से ठिठुरते और कांपते रहे। सुबह करीब दस बजे आसमान साफ होने और कोहरा छंटा लेकिन धुंध बना रहा। शाम होते ही कोहरे का असर छाने लगा और गलन से लोग घरों में दुबकने लगे। कोहरे से ट्रेन और सड़क मार्ग भी प्रभावित रहा। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में सर्दी के सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहंचने से जनजीवन बेहाल होने लगा। वहीं शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.