धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में हाड़ कंपाने वाली ठंड की वजह से लोग परेशान हैं। धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रही शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक धनबाद में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। रविवार को दिन की शुरुआत बादलों भरे आसमान के साथ हुई। दिन के 11 बजे के बाद निकली हल्की धूप दोपहर होते ही गायब हो गई। बादलों के बीच चल रही सर्द हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी। इससे ठंड और बढ़ेगी। ठंड का असर आज बाजारों पर भी दिखा। सामान्य दिनों के मुकाबले बाजार में कम भीड़ थी। सुबह में आसमान में छाए बादलों की वजह से कुहास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.