मथुरा, जनवरी 2 -- जनपद में शीतलहर का कहर जारी है। इसके साथ ही कोहरा भी पड़ रहा है। ऐसे में रात में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है और वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। गुरुवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद सर्दी का सितम और बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह से ही सर्द हवा चलती रही। सर्द हवा से लोग कांप रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी और गुरूवार को हुई बूंदाबांदी के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और धूप सुबह 10:30 बजे कुछ देर के लिए ही निकली। इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। जिससे ठंड और बढ़ गई। दिनभर हाड़ कं...