झांसी, जनवरी 13 -- गुजरे, चार दिनों से बढ़ा शीतलहर-गलन का प्रकोप बरकरार है। मंगलवार आकाश साफ रहा। पर, सर्दीली हवाएं सिमत ढाती रहीं। जिससे भरी दुपहरी घर-मकान ठंडाते रहे। लोगों ने रजाई-कंबलों का सहारा लिया। शाम गहरी होते ही मौसम ने जोरदार झटका दिया। जिससे रात कंपकंपा उठी। मंगलवार को अधिकतम पारा 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम ताप 7 डिग्री पर ही टिका रहा। मंगलवार भोर से पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही पछुआ तीर सी चुभी। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। 7.03 बजे सूर्यादय के बाद भी शहरी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। अंगीठी, बरोसी, हीटर, रूम हीटर के बीच दिनचर्या शुरू हुई। मकानों की छतों पर रखा पानी इतना ठंडा था कि शहरी हाथ लगाने से कतरा रहे थे। लिहाजा गर्म पानी का इस्तेमाल किया गया। 10.30 बजे शीतलहर के बीच धूप में तेजी आई। अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.