गिरडीह, जनवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गिरिडीह जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाएं 5 और 6 जनवरी 2026 को स्थगित रखने का आदेश गिरिडीह उपायुक्त द्वारा जारी किया गया है। आदेश में विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। हालांकि, यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में कक्षा 10वीं अथवा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा पूर्व से निर्धारित है, तो ऐसी स्थिति में परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे के बाद किया जाएगा। बताया गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखण्ड (रांची) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। उक्त चेतावनी के तहत गिरिडीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.