कोडरमा, जनवरी 5 -- कोडरमा। राज्य सरकार के मार्गदर्शन एवं वर्तमान में पड़ रही भीषण शीतलहर को देखते हुए उपायुक्त, कोडरमा के निर्देशानुसारआंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित रहेगा। इस अवधि में बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश दिया गया है। उक्त अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। केंद्रों में पंजीकृत 03-06 वर्ष के बच्चों को पूरक पोषाहार (सूखा राशन) का वितरण संबंधित आंगनबाड़ी सेविका द्वारा बच्चों के घर जाकर किया जाएगा तथा इसकी प्रविष्टि उसी दिन पोषण ट्रैकर में अनिवार्य रूप से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित अन्य सभी लाभार्थियों के लिए निर्धारित गतिविधियाँ पूर्ववत संचालित होती रहेंगी। साथ ही, सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अपने-अपने निर्धारित कार्य दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन करती रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.