रांची, दिसम्बर 29 -- रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रविवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रही। सर्द हवा के कारण राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन यह अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में रविवार की सुबह में ठंड के साथ कनकनी बनी रही। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि रांची समेत राज्य के कुछ अन्य जिलों में सोमवार की सुबह भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान कुहासा छाए रहने अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के बाद कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.