संतकबीरनगर, दिसम्बर 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को भी शीतलहर का असर दिखा। घने कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। विजबिलटी घट कर 20 मीटर से कम आ गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में कमी के वजह से शाम होते ही सन्नाटा पसरने लग रहा है। हालांकि इस प्रकार का मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है। दिसम्बर के महीने को कड़ाके की ठंडक के लिए जाना जाता है। दिसम्बर माह के प्रथम पखवारे में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। देर रात से ही हल्का कोहरा छाने लगा था। रात बढ़ती गई तो कोहरा उतना ही अधिक पड़ता गया। विजविलटी कम होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन रेंगते हुए नजर आए। डीपर का प्रयोग करने के साथ ही तेज हार्न का सहारा लेकर वाहनों को चलाया जाता रहा। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.