देवघर, दिसम्बर 29 -- शीतलहर एवं बढ़ती ठंड को देखते हुए देवघर नगर निगम द्वारा मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा द्वारा जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर असहाय, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित की। कंबल वितरण टावर चौक, वैद्यनाथ स्टेशन, तिवारी चौक, सत्संग चौक सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर किया गया। रात के समय सड़क किनारे, फुटपाथों, स्टेशन परिसर तथा खुले स्थानों पर रहने वाले जरुरतमंदों को विशेष रूप से चिन्हित कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया गया। ताकि ठंड के कारण होने वाली परेशानियों से उन्हें राहत मिल सके। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों की सहायता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.