आगरा, दिसम्बर 19 -- आगरा में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। बता दें कि विगत गुरुवार को आगरा का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़का था। अधिकतम पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर तक कोहरे का रेड और यलो अलर्ट जारी किया है। इस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड़ ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। उन्होंने शनिवार से सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी सहित सभी बोर्ड के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन के निर्देश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.