छपरा, जनवरी 3 -- शीतलहर ने मांझी और एकमा प्रखंड के लोगों की दिनचर्या प्रभावित की बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली दाउदपुर (मांझी)/एकमा। नववर्ष की शुरुआत में मौसम भले ही खुशनुमा रहा हो, लेकिन शनिवार को जारी शीतलहर ने मांझी और एकमा प्रखंड के लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी। हाड़ कंपा देने वाली ठंड व तेज पछुआ हवा के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग बेहद जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। शनिवार को इस सत्र का अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े, टोपी, मफलर और चादर का सहारा लेते दिखे। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक रहा, जिसके कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में क...