बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। पछुआ हवा के साथ कनकनी बढ़ने से पारा काफी नीचे गिरा है। बावजूद, अब तक इसका असर छोटे बच्चों पर कोई खास नहीं पड़ा है। जबकि, बङे बच्चे व बुजुर्ग लोग इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह तापमान में गिरावट होने के बाद कनकनी में इजाफा हो गया। ऐसे में बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों व बुजुर्ग के कमरे को गर्म रखें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर के प्रभारी डॉक्टर अनिल प्रसाद ने बताया कि फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। लेकिन, अगर आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी, तो वे सर्दी, खांसी, कफ कोल्ड की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में उन्हें अभी से ही अच्छी तरह घर में रखें। खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों का पूरा ख्याल रखें। नवजात शिशुओं को हमेशा पर्याप्त गर्म कपड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.