चमोली, मार्च 16 -- उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे गढ़वाल-कुमाऊं के ऊंचाई वाले जनपदों में हल्की बर्फबारी जबकि कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने आगे भी तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज से पूरा पहाड़ी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। बदरीनाथ, सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में चार से पांच इंच तक बर्फ जम गई हैं। वहीं हिल स्टेशन औली में 4 इंच तक बर्फ जमी है। बर्फबारी के बाद काफी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। बर्फ से ढकने के बाद औली का नजारा जादुई एहसास दे रहा है। भारत तिब्बत की सीमा पर अंतिम बसावट वाली नीति घाटी में भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। नीति घाटी में स्थित छोटा अमरनाथ टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन करने भारी संख्या में सोमवार को लोग जोशीमठ से नीत...