भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात में न्यूनतम तापमान सर्द हवा से 6.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जबकि दिन में धूप होने से अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज पहुंच गया। 11 किमी प्रति घंटा की दर से सर्द हवा चल रही है। ऐसे में रात में अत्यधिक गलन होने से वाहन स्टैंडों और रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्री कंपकंपी भरने को विवश हो रहे हैं। बुधवार सुबह 11:30 बजे खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत जरूर दी लेकिन शाम ढलते ही गलन में अचानक वृद्धि होने से लोग घरों में दुबक गए। सुबह कोहरा का प्रभाव कम था लेकिन गलन का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जबकि अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित ज्...