औरैया, दिसम्बर 10 -- जनपद में शीतलहर का प्रभाव तेज हो गया है और ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आमजन को सतर्क करते हुए प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जिले में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए लोगों को अपने और अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण औरैया द्वारा इस संबंध में विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी के अनुसार स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर सतत नजर रखें। अखबार, रेडियो और टीवी के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें, ताकि शीतलहर की चेतावनी समय रहते मिल सके। ठंड के दौरान शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए गर्म पानी और अन्य गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। हीटर, ब्लोअर और कोयले की अंगीठी जैसे साधनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.