मोतिहारी, दिसम्बर 26 -- सिकरहना, निसं। दो दिन धूप निकलने के बाद शुक्रवार को फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। सुबह में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से सुबह में वाहनों की रफ्तार कम रही। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखी। दिन में एक बार भी सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया। पछुआ हवा बहने की वजह से दिनभर कनकनी बनी रही। लोग ठंड से ठिठुरते रहे। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे या फिर अलाव के पास बैठकर शरीर को गर्मी पहुंचाते रहे। गुरुवार को निकली तेज धूप से लोगों को लगा कि शायद अब मौसम ठीक हो जाएगा। लेकिन शुक्रवार को फिर पहले जैसे ही स्थिति हो गई है। शीतलहर का असर बाजारों में भी देखने को मिला। शाम होते ही अधिकांश दुकानें बंद हो गई। बाजारों में सन्नाटा छा गया। इस बीच ढाका नगर परिषद द्वारा ढाका में कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.