औरैया, दिसम्बर 21 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में लगातार पड़ रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य हित में जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त बोर्डों के नर्सरी से कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों की समयावधि में परिवर्तन किया गया है। नए आदेश के अनुसार 22 दिसंबर 2025 से अग्रिम आदेशों तक विद्यालय प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.