समस्तीपुर, दिसम्बर 22 -- समस्तीपुर। जिला शीतलहर की चपेट में हैं। शीतलहर व गलन के बीच लोग ठंड से कांप रहे है। लोगों के साथ पशु-पंक्षी तक परेशान दिख रहे है। सोमवार को जिले का तापमान मौसम विभाग के अनुसार दिन में 17.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से शाम तक आसमान में धूप नहीं निकली और कोहरे का प्रकोप जारी रहा। शीतलहर व कड़ाके की ठंड के कारण लोग देर सुबह तक अपने घरों में गर्म कपड़े से लिपटे रहे। कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। इधर सर्द हवा के कारण बाइक, साइकिल, ऑटो, ईिरक्शा से यात्रा करने वाले लोगों को एवं चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड में वृद्धि होने के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। गांव-देहात की बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.