कुशीनगर, नवम्बर 29 -- कुशीनगर। जनपद में बढ़ती ठंड, शीतलहर एवं पाला की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने सभी विभागों के अध्यक्षों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा आमजन के बीच जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद, तहसील, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर क्या करें-क्या न करें का प्रचार-प्रसार अनिवार्य रूप से करावें। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों से अपील किया है कि ठंड से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का पालन करें। डीएम ने मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आश्रय स्थलों, अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, कम्बलों, हीटर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, राजस्व एवं राहत विभाग द्वारा अत्यधिक ठंड से प्रभावित कमजोर वर्गों के लोगों राहत सामग्री तैयार रखने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.