जमशेदपुर, जनवरी 5 -- शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिपथ में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में 6 जनवरी से 08 जनवरी तक के लिए वर्ग- प्री नर्सरी/ नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षायें बन्द रहेंगी।सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपरोक्त अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यो का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन हेतु निर्णय लेगें। इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिले में पहले से ही छह जनवरी तक छुट्टी बढ़ाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.