पूर्णिया, दिसम्बर 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मंगलवार को भी शीतलहर का असर कम नहीं हुआ। दिनभर ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम की आद्रता समान रूप से 88 प्रतिशत रही, जिससे ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। सूरज के दर्शन नहीं होने के कारण दिनभर ठिठुरन भरी ठंड का एहसास होता रहा। सुबह से शाम तक ट्रेस रेन के रूप में ओस की बूंदें गिरती रहीं, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। नमी और ठंड के मेल ने शीतलहर की स्थिति को और गंभीर कर दिया। लोगों ने बताया कि हल्की-हल्की ओस की बूंदें गिरने से कपड़ों और सड़कों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.