रामगढ़, जनवरी 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। शीतलहरी और सर्द हवाओं के कारण गिद्दी कोयलांचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार से चल रही ठंडी हवा के कारण गिद्दी कोयलांचल में न्यून्तम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है। जिससे सुबह सूरज निकलने से पहले और शाम में डूबने के बाद ठंड में काफी वृद्धि हुई है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिन भर ठंडी हवा के कारण ठंड का एहसास अधिक हुआ। जिससे बचने के लिए लोग घूप में बैठे देखे गए। रविवार को गिद्दी कोयलांचल का न्यून्तम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को घटकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिसके कारण यहां कोयलांचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे कोयलांचल का जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बड़ती ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.