छपरा, मई 3 -- शीतलपुर हत्याकांड पर आक्रोश, एक सप्ताह का अल्टीमेटम; एसआईटी गठन की मांग, 10 मई तक गिरफ्तारी नहीं तो भूख हड़ताल दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर मिश्र टोला में अश्लील गाने का विरोध करने पर हुई मधु मिश्रा की हत्या के मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। युवा ब्राह्मण चेतना मंच सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी तथा घटना की कड़ी निंदा की। प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिले विधायक उन्होंने आरोप लगाया कि न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है ...