शीतलपुर ग्रिड में मेंटेनेंस आज, तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
छपरा, जून 27 -- दिघवारा । शीतलपुर ग्रिड सब-स्टेशन के इंडोर वीसीबी में आए केबल फॉल्ट और ब्रेकर की तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए रविवार की सुबह विशेष मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी सोनपुर बे एवं सोनपुर फीडर में आपातकालीन मरम्मत का कार्य भी होगा। इसके कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ग्रिड से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता सोनाली ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इंडोर सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी प्रमुख फीडरों को तीन घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इससे 33 केवी शीतलपुर, 33 केवी दिघवारा, 33 केवी अकिलपुर तथा 33 केवी डोरीगंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.