कौशाम्बी, मार्च 26 -- 51 शक्तिपीठों में सुमार शक्तिपीठ कड़ाधाम में आदिशक्ति मां शीतला का प्रसिद्ध मंदिर है, अष्टमी तिथि गुरुवार को जिले के अलावा प्रदेश एवं देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु भक्त मां शीतला का दर्शन पूजन करने पहुंचे। आदिकाल से ही पावन नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी की मध्यरात्रि माता शीतला का महा श्रृंगार होता आ रहा है। इस बार भी चैत्र नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी की मध्यरात्रि यानी गुरुवार व शुक्रवार की मध्यरात्रि 12:00 बजे मां का महाश्रृंगार हुआ। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त माता के धाम में एकत्रित हुए। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष आत्म प्रकाश टिंकू पंडा ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्यों एवं पुजारी द्वारा गुरुवार शाम 8 बजे ही मां शीतला के मंदिर के पट बंद कर दिए गये थे एवं पूरे मंदिर को पवित्र जल से धुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.