जौनपुर, फरवरी 4 -- जौनपुर, संवाददाता। शीतभरी हवा के साथ मंगलवार को दोपहर बाद बूंदाबादी होने से ठण्ड और गलन बढ़ गई है। सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बादल होने और बूंदाबादी के बाद तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। सर्द हवा से बढ़ी ठण्ड को देखते गांवों में लोगों ने फिर अलाव जला दिया। देर शाम तक लोग अलाव के सहारे रहे। बूंदाबादी से गेहूं की फसल को विशेष लाभ मिला है। अन्य फसलें भी खुशहाल हो गई हैं। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्का कोहरा जल्द समाप्त हो गया था। आठ बजे के आसपास भगवान भास्कर के दर्शन हुए। धूप खिलकर निकली तो लोगों ने कयास लगाया कि मौसम दिनभर ऐसे ही धूपयुक्त रहेगा। परन्तु 10 बजे के बाद अचानक धूप का लोप होना शुरू हो गया। आसमान में बादल डेरा जमाने लगे। देखते देखते घने बादल छा गए और सर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.