मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में ग्राम ढकपुरा बरनाहल रोड पर स्थित शिवगौरी कोल्ड स्टोरेज में किसान ने 2098 बोरे भंडारित किए लेकिन उसे 610 बोरे ही वापस मिले, शेष 1488 बोरे उसे नहीं दिए गए। इस पर उसने उपभोक्ता आयोग की शरण ली और 1488 बोरे से जुड़ी 19 लाख से अधिक की धनराशि संचालक से वापस दिलाने की मांग की। आयोग ने शीतगृह संचालक को 7 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मेघसिंह निवासी बृजेश कुमार पुत्र जगदीश ने उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी थी कि उसने शिवगौरी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण किया था। लेकिन कोल्ड स्टोरेज के मालिक निशांत यादव ने भंडारित किए गए 2098 बोरे आलू में से 610 बोरे आलू ही वापस किए। शेष 1488 बोरे आलू गायब कर दिए। इस मामले में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.