लोहरदगा, जनवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के भीठा गांव में बुधवार को झारखंड मिल्क फेडरेशन के द्वारा 12वां दुग्ध शीतक केंद्र का शुभारंभ समाजसेवी लाल राजकिशोर नाथ शाहदेव के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुग्ध शीतक केंद्र की स्थापना होने से गांव में दूध के व्यापार में वृद्धि होगी। दुग्ध उत्पादकों को दूध बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर जेएमएफ लोहरदगा इकाई से क्षेत्रीय प्रभारी गुलरेज इकबाल, विरेश्वर राय, श्रवण कुमार, विजेंद्र तिर्की, अमीन अंसारी सहित गांव के दुग्ध उत्पादक लाल अशोक नाथ शाहदेव, नवीन साहू, सुकेश महतो, अमन गोप, लाल सौरभ नाथ शाहदेव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...