बदायूं, दिसम्बर 20 -- बदायूं। जिले में राज्य पक्षी सारस का कुनबा ग्रीष्मकाल से बढ़ गया है। इसकी पुष्टि वन विभाग द्वारा करायी गयी शीतकालीन गणना के बाद रिपोर्ट से हुयी है। ग्रीष्मकाल की अपेक्षा शीतकालीन गणना में छह सारस बढ़े हैं। डीएफओ निधी चौहान ने सारसों के संरक्षण पर जोर दिया है, जिससे भविष्य में इनकी संख्या में और वृद्धि हो सके। वन विभाग द्वारा राज्य पक्षी सारस की गणना वन विभाग द्वारा साल में दो बार करायी जाती है। एक बार गणना ग्रीष्मकाल एवं दूसरी बार गणना शीतकालीन होती है। शीतकालीन गणना 15 एवं 16 दिसंबर के लिए सदर, सहसवान, बिसौली, बिल्सी रेंज में सुबह,शाम वन दरोगा, वन रक्षकों ने तालाब, झील पोखर एवं दलदली स्थानों पर रहकर सारसों की गणना की। गणना के दौरान वन कर्मियों ने सारसों के फोटो भी अपने मोबाइल में क्लिक किये। सभी रेंजों ने अपनी-अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.