उन्नाव, जनवरी 5 -- पुरवा। ब्लाक के अटवा में सोमवार को शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। जहां एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील गोंड ने लोगों की समस्याएं सुनी। आवास, पेंशन, शौचालय, फार्मर रजिस्ट्री, वरासत आदि की शिकायतें आई। गांव की ऊषा देवी, रन्नो ने बताया कि उनका आवास कच्चा है। साथ ही पात्र होते हुए भी अभी तक राशन कार्ड, आवास, शौचालय किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। उमेश ने गांव में कोई खेलकूद का मैदान ना होने की शिकायत की। जिसपर एडीएम ने लेखपाल को खेलकूद के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। एडीएम ने सभी शिकायतों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव,तहसीलदार मनीष द्विवेदी, बीडीओ संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.