नई दिल्ली, फरवरी 1 -- चारधाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन यात्रा को श्रद्धालुओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है। पिछले साल शुरू की गई शीतकालीन यात्रा में अबतक 34,140 श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। दरअसल चारधामों के कपाट सर्दियों में बंद हो जाते हैं। इसके बाद भगवान की पूजा उनके शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शीतकालीन यात्रा का प्रमोशन करने के बाद से चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम ने बीते साल उत्तराखंड आकर शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने का संदेश दिया था। ऐसे में अब लगातार दो साल से शीतकालीन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिख रहा है। शीतकालीन चारधाम यात्रा दिसंबर में शुरू हुई थी। सरकार और होटल एसोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.