संभल, दिसम्बर 24 -- विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल बबराला में आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन वार्षिक खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। खेल शिक्षक विशाल सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले कराए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में नगर पंचायत चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी एम.एल. पटेल एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक (वित्त) हिमांशु दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने कहा कि खेल बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.