गुमला, जनवरी 3 -- गुमला, संवाददाता। प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोलोंगबीरा के तत्वावधान में शनिवार को बरटोली गांव में शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए ग्राम शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अवकाश के समय भी बच्चों को पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया से जोड़े रखना था। मौके पर शिक्षक ओमप्रकाश ओहदार ने कहा कि शीतकालीन अवकाश में कई बच्चे पढ़ाई से दूर हो जाते हैं। ऐसे में समुदाय के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का सकारात्मक माहौल बनाना और स्कूल बंद रहने के बावजूद बच्चों को अध्ययन में सक्रिय रखना है।कार्यक्रम के तहत बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए क्विज, पेंटिंग, कविता पाठ सहित विभिन्न शैक्षणिक प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.