मुजफ्फर नगर, जनवरी 19 -- चौसाना,संवाददाता शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को चौसाना क्षेत्र के सभी नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूल-कॉलेज खुल गए। कस्बे से लेकर गांव तक के परिषदीय व उच्च माध्यमिक विद्यालय खुले। विद्यार्थी स्कूल जाते समय काफी उत्साहित नजर आए। सूने विद्यालयो में बच्चों के पहुंचने से चहल-पहल बढ़ गई। पहले दिन विद्यार्थी कम आए तो शिक्षक-शिक्षिकाएं समय से उपस्थित हो गए। परिषदीय विद्यालय सुबह 10 बजे से पहले खुल गए। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राएं पहुंचे ही नहीं। खिली धूप में बच्चे मैदानों में ग्रुपों में खेलते दिखे। कक्षा पांच की छात्रा शिवानी ने बताया कि सर्दी के मौसम में वह घूमने नहीं जा सकी। घर पर ही अपने भाई बहनों के साथ खेलती रही। अब विद्यालय खुल गया है तो वह पढ़ने आई है। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी हसनपुर की कक्षा चार की छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.