बक्सर, दिसम्बर 22 -- युवा के लिए ----- बक्सर। कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों का शीतकालीन अवकाश के दौरान प्रस्तावित आवासीय प्रशिक्षण कराए जाने को लेकर शिक्षकों ने आपत्ति जतायी है। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने शीतकालीन अवकाश के उपरांत आयोजित करने की मांग की है। शिक्षकों ने बताया कि विभाग की ओर से आवासीय प्रशिक्षण की तिथि 22 से 26 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकगण प्रायः सुदूर क्षेत्रों की यात्रा करते हैं और परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में अवकाश अवधि में आवासीय प्रशिक्षण कराना न केवल व्यावहारिक कठिनाइयों को जन्म देता है। बल्कि मानवता एवं न्यायोचित दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार चौबे ने कहा कि अवकाश शिक्षकों के मानसिक व पारिवा...