बलिया, अप्रैल 5 -- बैरिया। पूर्व सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने बताया कि उनके संसदीय कार्यकाल में स्वीकृत परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू होगा। इसके लिए सम्बंधित विभाग के मंत्रियों व अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात कर सहमति बनी है। बैरिया-आरा फोरलेन सड़क के लिए महुली में गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि इसके लिए उनकी बात भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई है। उन्होंने बताया कि आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए वह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किए हैं, उन्होंने जल्द कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है। पूर्व सांसद ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद इसका डीपीआर बन चुका है और टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.