बिहारशरीफ, मई 13 -- बिहारशरीफ। नूरसराय व शेखपुरा समेत सूबे के कुल 66 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बेल्ट्रॉन द्वारा तैनात डाटा इंट्री ऑपरेटरों के वेतन के लिए राशि दे दी गयी है। शिक्षा विभाग के अजय सतीश भेंगरा ने पत्र में कहा है कि नूरसराय व शेखपुरा के लिए चार-चार लाख रुपये भेजे गये हैं। शीघ्र उन्हें मानदेय देने का आदेश अधिकारी को दिया गया है।(बिहारशरीफ से आशुतोष कुमार आर्य) यह भी पढ़ें- 90 दिन में आवेदनों का करें निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...