पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- पीलीभीत। गन्ना विकास विभाग की ओर से राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के परिणाम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें जनपद के पूरनपुर के बराही गांव निवासी प्रगतिशील किसान सुखदीप सिंह पुत्र सरजीत सिंह ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 2222.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की गन्ना पैदावार ली है। यह उपलब्धि शीघ्र पौध संवर्ग में मिली है। जनपद भर में चार चीनी मिलें एलएच चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिन्दुस्थान मिल बरखेड़ा, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर संचालित हो रही है। पूरे जिले में एक लाख से अधिक गन्ना किसान खेती कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: किसान अक्षांश सिंह ने 2068.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज लेकर जीता प्रथम पुरस्कार हर वर्ष राज्य गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन किया जा...