बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेजों व राजकीय हाईस्कूलों में आधारभूत अवस्थापना विकास और वोकेशनल लैब की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों, उपलब्ध सुविधाओं तथा वोकेशनल लैब की स्थापना एवं संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में वोकेशनल लैब स्थापित की जा रही हैं, वहां आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र संचालित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यालयों में आधुनिक व...